DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फिरोजाबाद में विवाहिता की मौत, ससुराल वाले फरार:मायका पक्ष ने पति सहित छह पर हत्या का आरोप लगाया

फिरोजाबाद के देवखेड़ा में मंगलवार रात एक विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन विवाहिता का शव अंबेडकर पार्क में छोड़कर फरार हो गए। विवाहिता के ससुराल पहुंचने पर मायका पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पति सहित छह ससुरालियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका की पहचान थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी सोमवती (पुत्री विनोद कुमार) के रूप में हुई है। उसकी शादी 27 मई 2023 को देवखेड़ा निवासी अजीत कुमार से हुई थी। सोमवती के पिता विनोद कुमार के अनुसार, शादी में तय दहेज दिया गया था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले सोमवती को संतानहीन होने का ताना मारने लगे और दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। विनोद कुमार ने बताया कि उनके दामाद अजीत ने फोन पर उन्हें सूचित किया कि उनकी बेटी की किसी ने हत्या कर दी है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो सोमवती घर में मृत अवस्था में पड़ी थी और सभी ससुरालीजन फरार थे। मृतका के पिता विनोद कुमार ने पति अजीत कुमार, जेठ रंजीत कुमार, बबलू, ससुर मुन्नालाल, सास ज्ञान देवी और ननद रूबीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि शव को मॉर्चरी हाउस भेज दिया गया है और मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/VfvX8E3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *