हाथरस में रामलीला ग्राउंड स्थित राम चौक पर रामोत्सव का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामायण पाठ का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर रामलीला मैदान के दुकानदारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पूजा में सहभागिता की। पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके नगर पालिका अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान रामलीला मैदान में राम चौक पर राम मंदिर बनाने का अवसर मिला था। तब से लगातार चार वर्षों से यहां इस प्रकार के आयोजन हो रहे हैं। शर्मा ने कहा कि जहां आज पूरा विश्व युद्ध की आग में जल रहा है, वहीं भारत देश अपनी सुख-समृद्धि के लिए ऐसे आयोजन कर रहा है। हाथरस में यह आयोजन नगर वासियों की सुख-समृद्धि के साथ-साथ विश्व कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक सद्भाव की भी मिसाल कायम करते हैं। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद… इस अवसर पर पंडित आशीष शर्मा के साथ ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित ललित शर्मा (लब्बू), राजू पंडित, मुरारी लाल शर्मा, संतोष अग्रवाल, पंकज वार्ष्णेय, सोनू, अमित गोयल, मुकेश संत, गोल्डी, चेतन अग्रवाल, राजीव शर्मा, उदयवीर शर्मा, मोहित शर्मा और रामलीला ग्राउंड के समस्त भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply