DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आगरा एयरपोर्ट से श्रीलंका बाढ़ पीड़ितों के लिए पहुंची मदद:65 लोगों को निकाला, गर्भवती महिलाओं का रेस्क्यू; 8 टन पहुंचाई राहत सामग्री

श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भयंकर तबाही मचाई हुई है। इससे आई बाढ़ में 25,000 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया है। और वहां रहने वाले लोग कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने श्रीलंका की मदद करने का फैसला किया है। भारत सरकार ने ऑपरेशन सागर बंधु की शुरुआत की है। इसके लिए आगरा हवाई अड्डे से श्रीलंका के कोलंबो में भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान ने बचाव के उपकरणों और 73 चिकित्सा कर्मियों के साथ एक पैरा फील्ड अस्पताल को हवाई मार्ग से 1745 IST पर कोलंबो पहुंचाया। इसके अलावा एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से श्रीलंका में HADR मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान जारी रख-रखा है। और लोगों को लगातार चक्रवात पीड़ितों को वहां से निकाला जा रहा है। आगरा से उनके लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए 8 टन राहत सामाग्री को श्रीलंका हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है। श्रीलंका पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना के जवानों ने वहा पर फंसे 65 लोगों को जीवित निकाला है। जिनमें कई विदेशी नागरिक है। बाढ़ में कई लोग घायल फंसे हुए थे। उन्हें भी निकाला गया है। इसके अलावा बाढ़ से कई गर्भवती महिला महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। जिसके तहत बाढ़ और तूफान की चपेट में फंसे हुए लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है आपदा से निपटने के लिए थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना के हजारों जवान जमीन पर उतरे हैं। मैप से समझिए साइक्लोन का रास्ता… तमिलनाडु के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने तूफान दितवाह के चलते तमिलनाडु के कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पर रविवार को दिनभर बारिश हुई। NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित की हैं। IMD ने मछुआरों के लिए तमिलनाडु-पुडुचेरी तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन तट, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के साथ और उसके आस-पास समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। यहां 60-80 kmph की रफ्तार से चलने वाली हवा बढ़कर 90 kmph तक पहुंच सकती हैं। 1 दिसंबर को हवा की रफ्तार थोड़ी कम होकर 45-55 kmph होने की उम्मीद है, जो बढ़कर 65 kmph तक पहुंच सकती है। तूफान का 3 राज्यों में असर, क्या है तैयारी… तमिलनाडु पुडुचेरी आंध्र प्रदेश साइक्लोन दितवाह की 5 तस्वीरें… तूफान से श्रीलंका में तबाही, भारत का ऑपरेशन सागर बंधु भारत ने साइक्लोन दितवाह से तबाही के कारण श्रीलंका की मदद के लिए शनिवार को ऑपरेशन सागर बंधु लॉन्च किया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने X पर बताया कि भारतीय वायुसेना का IL-76 एयरक्राफ्ट कोलंबो पहुंचा है। NDRF के 80 कर्मियों की टीमों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से अब लगभग 27 टन राहत सामग्री पहुंचाई गई है।


https://ift.tt/soIpAbl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *