DniNews.Live

मालगाड़ी की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत:पुलिस ने पहचान के लिए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना रेलवे लाइन पार करते समय हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। यह हादसा जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर आज सुबह करीब 6:10 बजे हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वही स्थानीय लोगों के अनुसार आये दिन इस स्थान पर कोई न कोई हादसा होता रहता है।मृतक के शव को देखकर यह लग रहा है कि किसी ट्रेन से गिरने से मौत हुई है। क्योंकि मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान है। राधानगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई है।मृतक की पहचान के लिए आस के थाना में भी संपर्क किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *