DniNews.Live

सिकंदराबाद में भूमि श्रेणी बदलने की मांग:विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने CM योगी से की मुलाकात, ESI अस्पताल-स्टेडियम का रखा प्रस्ताव

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास के लिए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। उन्होंने एक विशेष भूमि के श्रेणी परिवर्तन का प्रस्ताव रखा है। विधायक के अनुसार, सिकंदराबाद नेशनल हाईवे पर लगभग 100 बीघा भूमि उपलब्ध है। इस पर वर्तमान में एक जर्जर नॉर्मल स्कूल स्थित है। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि ‘पशुचर’ श्रेणी में दर्ज है, जिसे सामान्य श्रेणी में परिवर्तित कर जनहित के कार्यों में उपयोग किया जा सकता है। लक्ष्मीराज सिंह ने इस भूमि पर एक ईएसआई अस्पताल और एक स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव दिया है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 30 बेड के ईएसआई अस्पताल को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है। इस स्थान पर अस्पताल की स्थापना से क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि भूमि के श्रेणी परिवर्तन के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र की जाए। इससे सिकंदराबाद क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और खेल संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *