DniNews.Live

शामली में भाजपा कार्यकारिणी बैठक, जिलाध्यक्ष ने दिए निर्देश:संगठन मजबूत करने और योजनाएं घर-घर पहुंचाने पर जोर

शामली जनपद में भारतीय जनता पार्टी की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी की परिचय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ एमएलसी वीरेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद बैठक की औपचारिक कार्यवाही शुरू हुई। बैठक के दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों के लिए सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *