DniNews.Live

खदान में डूबने से 5 साल की मासूम मौत:चित्रकूट में महुआ बीनने के दौरान हुआ हादसा, ग्रामीण बोले, अक्सर भरा रहता है पानी

चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह करीब 10:30 बजे खदान में भरे पानी में डूबने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया गया है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा घटनाक्रम… महुआ बिनने के दौरान हुआ हादसा यह हादसा ग्राम पंचायत खण्डेहा के मजरा पियरा में हुआ। मृत बच्ची की पहचान संतोष कुमार की पुत्री काव्या कोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ महुआ बिनने गई थी। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास स्थित एक पुरानी पत्थर की खदान के पास पहुंच गई और अचानक उसमें भरे पानी में गिर गई। काफी देर तक बच्ची के नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जब वे खदान के पास पहुंचे तो बच्ची पानी में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलते ही मऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज राहुल पांडे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर नायब तहसीलदार पारुल सिंह भी पहुंचीं और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यह पुरानी खदान अक्सर पानी से भरी रहती है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे बच्चों के लिए यह खतरनाक साबित हो रही है। मृत बच्ची के पिता संतोष कुमार एक गरीब किसान और मजदूर हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *