झांसी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS अपनी स्थापना के सौ साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। जिसमें एक महीने तक कई कार्यक्रम चलेंगे। इसके आवला 1 से 31 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान भी संघ के प्रचारक चलाएंगे। दो दिन से चल रहे गृह संपर्क अभियान में पांच हजार परिवारों तक पहुंचे संघ के सदस्यों ने लोगों को संघ की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों से अवगत कराया। इसके अलावा उन्हें संघ की कार्यप्रणाली पर प्रकाशित पुस्तिका और भारत माता का चित्र भेंट किया। पहले गृह संपर्क की दो तस्वीरें देखें… 27 सितंबर 1925 में स्थापित हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस साल सौ साल पूरे कर लिए हैं। इसी उपलब्धि को संघ शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है। झांसी में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। RSS के झांसी महानगर प्रचार प्रमुख जितेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्षों के विशेष अवसर पर विजयादशमी उत्सव, घर-घर संपर्क अभियान, प्रबुद्ध जन गोष्ठियों, हिंदू सम्मेलन, युवा कार्यक्रम और ज्यादा से ज्यादा जगहों पर शाखाओं के आयोजन जैसे कार्यक्रम कर रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण गृह संपर्क अभियान है, जिसके लिए स्वयंसेवक झांसी महानगर के छत्रसाल, वासुदेव, छावनी, दीनदयाल, माधव, सीपरी, शिवाजी, सारन्ध्रा, बबीना, विश्वकर्मा और दुर्ग क्षेत्र की सभी बस्तियों में टोलियां बनाकर सक्रिय रूप से पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही बबीना खण्ड के सभी मंडलों के गांवों में भी अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। कहा कि इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर परिवारों से सम्पर्क स्थापित कर भेंटकर भारत माता का चित्र, संघ की गतिविधियों से संबंधित पत्रक और पुस्तिका प्रदान की जा रही है। साथ ही, परिवारों के साथ संवाद स्थापित कर संघ की 100 साल की यात्रा और उसके मूल सिद्धांतों, मूल्यों और उद्देश्य के बारे में बता रहे हैं। कहा वहीं, समाजहित में चल रहीं संघ की गतिविधियों की जानकारी साझा की जा रही है। हर परिवार में विकसित करेंगे RSS की विचारधारा झांसी महानगर के प्रचार प्रमुख ने कहा कि अभियान का प्रमुख लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक संगठन के राष्ट्र निर्माण संबंधी उद्देश्यों को पहुंचाने के साथ ही राष्ट्रवादी संवेदनाओं को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से हर एक परिवार को संघ से जोड़ा जाएगा। इसके बाद उनके साथ सामाजिक समरसता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी, ताकि संघ के विचारों और सेवा कार्यों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।
https://ift.tt/UCrM9AS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply