खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में 28 नवंबर को जमीनी विवाद के दौरान फायरिंग हुई। इस घटना में भाजपा नेता दिलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके आदेश पर गंगौर पुलिस ने त्वरित अभियान चलाकर मुख्य अभियुक्त बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बबलू कुमार दक्षिणी भदास का निवासी है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घायल दिलीप सिंह का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। 28 नवंबर को यह विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों विनोद महतो उर्फ बौना और बबलू महतो ने दिलीप सिंह पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दिलीप सिंह के बयान के आधार पर गंगौर थाने में तुरंत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद जिला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी सह सदर डीएसपी-02 पारस नाथ साहू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर दक्षिणी भदास में छापेमारी कर मुख्य आरोपी बबलू कुमार को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी दल में गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान, अरुण कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एएसपी सह सदर डीएसपी-1 मुकल कुमार रंजन भी उपस्थित थे।
https://ift.tt/ICWnQ7D
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply