लखनऊ। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव 2027 का पूर्वाभ्यास है। पार्टी के कार्यकर्ता मिशन मोड पर पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, पार्टी अपने दम पर सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी। मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को आयोजित पार्टी की समीक्षा बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा की गई। बैठक में जिलेवार संगठनात्मक समीक्षा की गई। जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने संगठन के कामकाज की प्रगति रिपोर्ट पेश की। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा स्तर से लेकर हर बूथ पर मजबूत एवं समर्पित टीमों का गठन किया जाए। संगठन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति गांव-गांव एवं घर-घर सुनिश्चित की जाए। जनता से संवाद को निरंतर एवं मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों का तत्काल पुनर्गठन किया जाए। सभी प्रकोष्ठों को सशक्त बनाकर जन-आंदोलनों से जोड़ना होगा। पंचायत चुनाव तैयारी के लिए जनसंवाद कार्यक्रम, चौपाल बैठकों, प्रशिक्षण शिविरों व घर-घर संपर्क अभियानों में तेजी लानी होगी। सभी पदाधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं को मजबूती से उठाते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक को पार्टी के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के मंत्री आशीष पटेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संगठनात्मक रूप से कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर तत्काल विस्तार एवं मजबूती हेतु ठोस रणनीति तैयार की गई। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों, जिला स्तरीय सम्मेलनों, चौपाल संवाद अभियानों एवं बूथ बैठकों की विस्तृत रूपरेखा तय कर सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट कार्य-दायित्व सौंपे गए। ⸻ संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं से बनता है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संगठन पदों से नहीं, समर्पित कार्यकर्ताओं से बनता है। चुनाव में जीत तभी सुनिश्चित होती है जब हर कार्यकर्ता मैदान में उतरकर जनता के बीच मजबूती से खड़ा दिखाई देता है। पार्टी का संकल्प अपना दल (एस) ने संकल्प लिया कि आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी पूर्ण शक्ति, अनुशासन एवं मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ मैदान में उतरेगी तथा प्रदेशभर में जनता की सशक्त आवाज बनकर विजयी संघर्ष को दिशा देगी।
https://ift.tt/gtjO8fx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply