DniNews.Live

सरकारी पटरी पर अवैध कब्जे की शिकायत:एटा में ग्रामीणों ने राजस्व विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया

एटा जिले के सकीट क्षेत्र के मानपुर गांव के सैकड़ों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सरकारी पटरी पर अवैध अतिक्रमण की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग व्यक्ति इस भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच करवाकर अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने राजस्व टीम पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने दिनेश प्रताप और हरि प्रकाश, पुत्रगण लक्ष्मण पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी इस भूमि की पैमाइश हुई थी, लेकिन राजस्व कर्मियों द्वारा गलत आख्या प्रस्तुत कर दी गई थी। गांव के निवासी मैनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनेश प्रताप सिंह और हरिप्रकाश द्वारा गुंडागर्दी के बल पर पटरी पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस कारण गांव वालों को रास्ता निकालने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। वे चाहते हैं कि उनका रास्ता खुलवाया जाए और अवैध रूप से भरी गई नींव को हटाकर अतिक्रमण समाप्त किया जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *