मैनपुरी जिले में शहर के करहल चौराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति से अभद्रता का मामला सामने आया है। एक युवक द्वारा मूर्ति पर नशीला पदार्थ डालते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के विरोध में बुधवार को क्षत्रिय महासभा के लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सिटी संतोष कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र सौंपा। महासभा ने मांग की है कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। सुमित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप ने हर वर्ग और समाज के लिए संघर्ष किया था। उन्होंने शहर में स्थापित सभी महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए। इस दौरान रामपाल चौहान, कमलेंद्र सिंह चौहान, धीरेंद्र सिंह चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply