बहराइच में वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। एक महिला पर हमले के बाद वन विभाग लगातार 5 दिन से तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। जिसके लिए कई जगहों पर अलग-अलग लोकेशन पर पिंजरे लगाए जा रहे थे। उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद एक जगह पिंजरे में बकरी बांधी गई। बकरी का शिकार करने तेंदुआ पिंजरे के अंदर घुस गया। जैसे ही उसने बकरी पर झपट्टा मारा वैसे ही पिंजरे का गेट बंद हो गया। तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। फंसने के बाद वो दहाड़ने लगा। आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी उन्हें गन्ने की खेत के पास दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। वे मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ था। उसके पास मरी हुई बकरी पड़ी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग काे सूचना दी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया। पूरा मामला महसी के तेजवापुर कस्बे के कारीपुरवा कटहा गांव का है। अब जानिए कैसे पकड़ा गया तेंदुआ… महसी में तेजवापुर के कारीपुरवा कटहा गांव में मंगलवार सुबह 7 बजे ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उन्हें गांव के ही रामजियावन के गन्ने के खेत के पास गुर्राने की आवाज सुनाई देने लगी। जब लोगों ने खेत में जाकर देखा तो पिंजरे में एक तेंदुआ फंसा था। गांव वालों को देखते हुए वह उनकी तरफ लपका और तेज से दहाड़ने लगा। वह बकरी को नोचकर खा रहा था। जिसे देखते ही लोग सहम गए और फौरन वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएफओ बहराइच राम सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए 5 दिन से लगातार कोशिश की जा रही थी। हमने अलग-अलग जगहों पर 4 दिन तक ट्रैपिंग केज लगाया था। हर दिन रात को पिंजरे में कबरी को बांधा जाता था। सोमवार रात को भी हमने कारीपुरवा कटहा गांव में पिंजरा लगाकर बकरी बांध दी थी। जिसका शिकार करते समय तेंदुआ फंस गया। तेंदुए को रेंज कार्यालय लाया जा रहा है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएफओ ने बताया- 6 दिन पहले तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। एक महीने में करीब 9 लोगों पर हमला कर चुका था। आदमखोर तेंदुए ने कब-कब हमला किया.. 1. 9 नवंबर की रात लगभग 8:45 बजे महसी टेपरा निवासी 6 वर्षीय विजय शर्मा पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चला था। 2. 11 नवंबर को महसी के गंगापुरवा परसोहना निवासी 10 वर्षीय रोहित पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया था। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। 3. 26 नवम्बर को महसी तहसील क्षेत्र के उमरीदहलो निवासी 55 वर्षीय शांति पर आदमखोर तेंदुए ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। महसी तहसील क्षेत्र में लोगों पर हो रहे सिलसिलेवार तरीके के हमले को हर बार वन विभाग बड़े जानवर का हमला बताता रहा। लेकिन जानवर कौन सा है इसका खुलासा कभी नहीं किया और आज तेंदुए के पकड़ में आने के बावजूद पहले हुए लोगों पर हमले को वन विभाग अब भी तेंदुए का हमला मानने को तैयार नही है। डीएफओ बहराइच राम सिंह यादव पूर्व के हमलों के बारे में कैमरे पर बोलने को तैयार ही नही है। स्थानीय निवासी रजनीश त्रिवेदी ने कहा कि आंतक का पर्याय बने तेंदुए के पकड़े जाने से अब क्षेत्र में खौफ कम होगा। वहीं किसान सांवली ने बताया कि बुवाई के सीजन में भी लोग इस तेंदुए के डर के कारण खेतों में नही जाते थे। अब इसके पकड़ में आने से खेतों की बुवाई तो अब हो सकेगी। मायाराम बताते हैं कि दिन के उजाले में बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता था। अब कम से कम बच्चे स्कूल तो जा सकेंगे। गांव के ही रघुनाथ का कहना है कि शाम को मजदूरी से वापस घर आने में डर लगा रहता था। अब तेंदुए के पकड़ में आने से बेखौफ देर शाम तक घर आ सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महसी के रेहुआ मंसूर में रात में अक्सर खेतों में तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया था। जिसके डर से लोग शाम के बाद से घर से बाहर निकलने में डरते थे। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता था कि जान कब कहां और कैसे बच्चों पर हमला हो जाए। महिलाओं को शाम के वक्त खेतों में जाने से रोक दिया था। हमने कई बार इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी। लेकिन उन्होंने पहले इससे इंकार कर दिया। फिर जब तेंदुए का खेतों में घूमने का वीडियो दिखाया गया तब वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। और एक महीने के बाद वह पकड़ में आया। महसी के क्षेत्र में तेंदुए का आतंक इतना बढ़ गया था कि वन विभाग को कई जगहों पर पोस्टर तक लगवाने पड़े। वन विभाग ने बाघ, तेंदुआ, हाइना, भेड़िया, सियार और लकड़बघ्घे के पंजों के निशान बनाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। और बताया कि अगर इस तरह के कोई भी निशान क्षेत्र में कहीं मिलते हैं तो फौरन इसकी जानकारी वन विभाग को दी जाए। इस पोस्टर में गांव वालों को कई निर्देश भी दिए गए थे। इसके साथ ही वन विभाग ने बाजारों में मुनादी भी करवाई थी। गांव वालों से अपील की गई कि जरूरत पड़ने पर ही शाम को घर से बाहर निकला करें। ………………………………………. महिला की चेन लूटने वाला बदमाश 7 घंटे में ढेर:शामली में बावरिया गिरोह के सरगना को पुलिस ने घेरा तो कार्बाइन से की फायरिंग यूपी के शामली में महिला से चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने 7 घंटे में एनकाउंटर में मार गिराया। एसपी नरेंद्र प्रताप ने बताया- मारे गए बदमाश का नाम मिथुन बावरिया (40) है। वह बावरिया गैंग का सरगना था। SP ने बताया रविवार शाम 6 बजे कंधाला इलाके में एक महिला की चेन लूटी गई। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी। रात 11 बजे स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप को सूचना मिली कि जिले का मोस्ट वांटेड मिथुन बावरिया झिन्झाना थाने के बेदखेड़ी के जंगल में पार्टी कर रहा है। पढ़ें पूर खबर…
https://ift.tt/pzx258o
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply