DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भागलपुर में ट्रेन से गिरकर शख्स की मौत:पैर फिसलने से हादसा, मायागंज में 1 घंटे इलाज के बाद मजदूर की गई जान

भागलपुर में ट्रेन से गिरकर एक शख्स की मौत हो गई। मृतक फुलसिया निवासी मनोज मंडल (50) हैं। जो मजदूरी करके परिवार चलाते थे। घटना उस समय हुई जब वे पैसेंजर ट्रेन से अम्मा पाली से अपने घर लौट रहे थे। पक्की सराय के पास पैर फिसलने से वे ट्रेन से नीचे गिर गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। एक घंटे इलाज के बाद मनोज ने दम तोड़ दिया। घटना घोंघा स्टेशन स्थित धूलियां-अम्मा पाली रूट की है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे मनोज मंडल अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां फुलमनी देवी ने बताया कि रोज की मजदूरी से ही घर का चूल्हा जलता था। अचानक दुर्घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही घोगा थाना पुलिस टीम मायागंज अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।


https://ift.tt/n6wp81f

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *