DniNews.Live

आज 20 इलाकों में बिजली का शटडाउन:केस्को कराएगा पोल लगाने और यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम, 6 घंटे तक रहेगी कटौती

कानपुर में बुधवार को केस्को शहर के 20 से अधिक इलाकों में बिजली का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग और नए पोल लगाने के साथ-साथ मरम्मत संबंधी कार्य किए जाएंगे। बिजली विभाग के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में 1 घंटे से लेकर 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए 60 से अधिक कर्मचारियों की टीम लगाई गई है।
इन क्षेत्रों में रहेगा शटडाउन
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक डिफेंस कॉलोनी, ओमपुरवा, गोल्फ क्लब, न्यू बनिया बाजार, पोखरपुर, शिव गोदावरी, परदेवनपुरवा, केडीए बाजार, जगईपुरवा और रॉयल कंपाउंड में बिजली शटडाउन रहेगा।
श्याम नगर, गंगानगर और श्रीराम नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा।
गैस्ट्रो लिवर, स्वरूप नगर और आर्य नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली शटडाउन रहेगा।
लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस और शिवली रोड क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन रहेगा।
पनकी रोड, न्यू शिवली रोड और आसपास के इलाकों में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बिजली शडडाउन रहेगा।
सुरसा मंदिर, मंजूश्री, झकरकट्टी, अशोक नगर, हर्ष नगर, पनकी, सुंदर नगर और नवशील धाम क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग की अपील
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी बिजली से जुड़े कार्य समय से निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *