आगरा में ISBT के सामने हाईवे पर हादसे में MBBS के 2 छात्रों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि बाइक के डिवाइडर में टकराने से हादसा हुआ। इसी हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। जबकि छात्रों के परिवार वालों का कहना है कि किसी ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी है। जिसके कारण यह एक्सीडेंट हुआ। सोमवार को पुलिस जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची। हादसे का सीन रिक्रिएट किया। जिस जगह हादसा हुआ, उस जगह पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त मिला। उसका एक टुकड़ा अलग पड़ा हुआ था। डिवाइडर पर मिले बाइक के टायरों के घिसने के निशान
थाना हरि पर्वत प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने क्षतिग्रस्त डिवाइडर के एक-एक पहलुओं को जोड़ा। जो डिवाइडर टूटा पड़ा था। उन क्षतिग्रस्त हिस्सों को एक-एक कर जोड़ा। उसकी वीडियो ग्राफी की। और देखा की जब दोनों छात्र जब हाईवे से जा रहे थे। तो उस दौरान क्या हुआ होगा। पुलिस के अनुसार,जांच में किसी गाड़ी के साथ एक्सीडेंट के निशान नहीं मिले है। मौके पर मिले निशान से यही लगता है। किसी को बचाने की वजह से बाइक डिवाइडर से टकराई है। जिससे हादसा हुआ है। हाईवे पर जो कट है। उससे आने वाली गाड़ियों और वाहन चालकों ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। जब पुलिस हादसे की जांच कर रही थी। तभी मौके पर कई वाहन आपस में टकराने से बचे। अगर जिला प्रशासन ने इस पर जल्दी कोई कदम नहीं उठाया। आगे बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि डिवाइडर के ऊपर आरसीसी पर बाइक के घिसने के बड़े-बड़े निशान थे। इससे यही लग रहा था कि बाइक ने अपना नियंत्रण खो दिया। या फिर किसी को बचाने की वजह से बाइक डिवाइडर से जा टकराई। इससे वो बाइक से गिर गए और सिर में चोट लग गई। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की कई एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है। घटना कैसे हुई इसका पता लगाने कि कोशिश कर रही है। बेटे की याद में मां ने 2 दिन से पानी नहीं पिया
बेटे सिद्ध की मौत के बाद मां नीरू सदमे में हैं। मां ने बेटे की याद में दो दिन से खाने की बात तो दूर पानी तक नहीं पिया है। सिद्ध की याद मां अभी भी होश में नहीं है। बेटे को पुकार रही है। बोल-रही है मेरा डॉक्टर बेटा,मेरा होनहार बेटा, मेरा लाडला कहा गया। वो जानती है, उनका बेट अब कभी वापस नहीं आएगा। इसके बाद भी नीरू उसे पुकारने में लगी हुई है। और बार-बार बेसुध हो रही है। परिवार के लोग सिद्ध की मां नीरू की मां को संभालने में हुए है। और उन्हें समझा रहे है। CCTV तलाश रही पुलिस, एक हेलमेट में हो गया छेद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एंड हैमरेज
दोनों छात्रों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें इनकी मौत का कारण शॉक एंड हैमरेज आया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर में चोट लगी है। सिर में चोट लगने से नाक में होते हुए खून लंग्स में पहुंच गया। इनके लंग्स और पसली भी टूटी हुई हैं। बहुत हल्की क्वालिटी का हेलमेट
पुलिस की जांच में अभी तक ये सामने आया है कि बाइक को पीछे या आगे से किसी ने टक्कर नहीं मारी है। बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई। डिस-बैलेंस होकर रपटी होगी। इसके अलावा एक छात्र ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि एक नहीं। जो हेलमेट मिला है, वो बहुत हल्का है। आईएसआई मार्क नहीं है। जिससे वो टूट गया। पूरा मामला पढ़िए- आगरा में सड़क हादसे में 2 MBBS छात्रों की मौत हो गई। दोनों बाइक से दोस्त के घर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। फ्लाईओवर से उतरते समय तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर की वजह से बाइक बेकाबू हुई। मृतकों की पहचान हरदोई के तनिष्क गर्ग (22) और कमला नगर (आगरा) के विमल वाटिका के रहने वाले सिद्ध अग्रवाल (22) के रूप में हुई। दोनों एसएन मेडिकल कॉलेज से MBBS थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने 2022 में एडमिशन लिया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर 10 फीट दूर गिरे। दोनों के सिर डिवाइडर से टकरा गए। हेलमेट फट गया। दोनों सड़क पर खून से लथपथ पड़े रहे। दोनों करीब एक घंटे तक तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। फिर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
https://ift.tt/IyADPjH
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply