DniNews.Live

ऑटो की लापरवाही ने ली मजदूर की जान:2 घटनाओं में 2 की मौत, परिवार में कोहराम, FIR की जा रही दर्ज

आगरा के एकता थाना क्षेत्र के देवरी रोड पर ऑटो चालक की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। दिव्यांग गीतम सिंह (40) आलू खुदाई का काम करते थे। वह खेत पर जा रहे थे, तभी सैमरी के ताल पर सामने से आए तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। गीतम सिंह ऑटो से गिर गए और उनकी मौत हो गई। गीतम सिंह के भाई जगन ने बताया कि ऑटो में 7 सवारियां थीं, लेकिन चालक ने गीतम को अपनी सीट पर बैठा लिया था। टक्कर लगने पर गीतम का शरीर ऑटो से बाहर निकल गया और वह सड़क पर गिर गए। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। गीतम सिंह के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और चार बेटियां हैं। पत्नी भी दिव्यांग हैं। गीतम घर में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दूसरी घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज में हुई, जहां स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि ऑटो से हादसा हुआ है। मामले में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *