रोहतास के नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को शाहाबाद महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों के साथ-साथ कई राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तियों ने भाग लिया। शाहाबाद महोत्सव का आयोजन 7 दिसंबर को ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला परिसर में किया जाएगा। यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सोन-कोयल नदी संगम स्थित दशाश्वमेध महादेव मंदिर में भव्य सोन आरती का आयोजन होगा। इसमें आईपीएस विकास वैभव और रांची उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक मुख्य रूप से शामिल होंगे। नौहट्टा में शाहाबाद गौरव यात्रा निकलेगी महोत्सव से पहले, 5 दिसंबर की सुबह प्रखंड मुख्यालय नौहट्टा में शाहाबाद गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और समाजसेवी संगठन भाग लेंगे, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति का प्रदर्शन करना है। ये लोग उपस्थित रहे बैठक में शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश कुमार और विमल कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गुड्डू सिंह, उपाध्यक्ष दीपक चौबे, प्रमुख उदय नारायण सिंह, व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व प्रमुख राजेश्वर कुशवाहा, कमलेश गुप्ता, मुकेश सिंह, श्याम सुंदर पासवान, डॉ. संजय प्रसाद, उज्ज्वल दुबे, ऋतुराज कुमार, पूर्व मुखिया राम प्रवेश राम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
https://ift.tt/YPLSNWA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply