कौशांबी पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देर रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हुई। युवक को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कौशांबी थाना पुलिस नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने युवक को धर दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र श्याम लाल पाल, निवासी पनारा गोपालपुर, थाना सरायअकिल के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कौशांबी थाने में आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया।

Leave a Reply