DniNews.Live

वेस्ट यूपी के शिवम गर्ग युवा प्रोफेशनल की बड़ी उपलब्धि:29 की उम्र में बने राष्ट्रीय महिला आयोग के मीडिया एडवाइजर ,‘30 अंडर 30’ और यूएन फेलोशिप से भी हो चुके सम्मानित

वेस्ट यूपी के युवा प्रोफेशनल शिवम गर्ग ने महज 29 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए सरकार के सबसे युवा मीडिया एडवाइजर्स में जगह बनाई है। गाजियाबाद निवासी शिवम वर्तमान में राष्ट्रीय महिला आयोग में मीडिया एडवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। शिवम गर्ग इससे पहले आयोग में कंसल्टेंट के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आयोग के प्रमुख कार्यक्रम ‘पंचायत से पार्लियामेंट’ के सफल आयोजन में उनके योगदान की विशेष सराहना की गई है। इससे पूर्व शिवम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ मीडिया कंसल्टेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने संचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई। मेरठ निवासी उनके साथियों के अनुसार, शिवम गर्ग को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘यंग ग्लोबल लीडर फेलोशिप’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उनका नाम प्रतिष्ठित ‘30 अंडर 30’ सूची में भी शामिल हो चुका है। शिवम ‘नवचेतना’ नामक कार्यक्रम के होस्ट भी हैं, जिसके माध्यम से वे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। कम उम्र में लगातार मिल रही इन उपलब्धियों ने न सिर्फ वेस्ट यूपी, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *