DniNews.Live

जौनपुर में सड़क हादसे में बालक की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, सड़क किनारे खेलते समय हुआ हादसा

जौनपुर के केराकत क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। धरौरा गांव निवासी लखेंद्र बनवासी का पुत्र शनि बनवासी बगीचे में खेलते हुए सड़क किनारे पहुंच गया था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। यह घटना केराकत-जौनपुर मार्ग पर हुरुहुरी गांव स्थित एसडी पब्लिक स्कूल के पास हुई। जौनपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने शनि को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह सड़क किनारे जा गिरा। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ को आता देख चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि मृतक शनि दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। दुखद बात यह है कि गत रक्षाबंधन के दिन ही उसके बड़े भाई की भी पेड़ से गिरने से मौत हो चुकी थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *