DniNews.Live

जालौन में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:माता-पिता के साथ करती थी मजदूर, पुलिस कारण जानने में जुटी

जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवा में एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका पुत्री राधेलाल बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो कैथवा की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, किशोरी ने देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता सुबह चला जब उन्होंने प्रियंका को कमरे में फंदे से लटका देखा। प्रियंका अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का सहयोग करती थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने बताया कि हाल के दिनों में किशोरी के व्यवहार में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया था, जिससे यह घटना और भी रहस्यमय लग रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। कुठौंद थाना पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन हर कोण से जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *