गोरखपुर में पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम लुहसी बड़ा टोला के पास एक ताल के किनारे झाड़ी में सोमवार शाम करीब 40-45 वर्षीय एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला, निर्वस्त्र शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव का एक किसान अपनी धान की कटाई करा रहा था। इसी दौरान वह शौच के लिए ताल की ओर गया। वहां फैल रही दुर्गंध का पता लगाने पर उसने ताल के घास के बीच पानी के किनारे एक निर्वस्त्र महिला का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला गोरे बदन की थी और उसकी उम्र करीब 40 साल थी। उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है। शव लगभग चार-पांच दिन पुराना प्रतीत होता है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
https://ift.tt/FZMcUk8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply