DniNews.Live

श्रावस्ती में मुठभेड़ के बाद 2 लुटेरे गिरफ्तार:महिला पर हमला कर लूटे थे जेवर, 48 घंटे में पुलिस को मिली सफलता

श्रावस्ती पुलिस ने महिला से लूट और हुई मारपीट के सनसनीखेज मामले में 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा गणेश गांव में 22 मार्च को आरोपियों ने एक महिला पर लकड़ी के डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात के बाद बदमाश महिला के कान की बाली और नाक की नथ लूटकर फरार हो गए थे। 2 तस्वीरें देखिए – मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी 24 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर परशुरामपुर मोड़ (कटरा वीरपुर मार्ग) के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें रिजवान और राहुल के पैर में गोली लगी। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरा आरोपी विशाल सोनी भागने की कोशिश में था, जिसे पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। लूटे गए जेवर और हथियार बरामद, सिपाही घायल गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए जेवरात, एक 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी कृष्ण मोहन चौहान भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रिजवान पर लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपी भी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *