बलिया में घर के बाहर खेल रहा 10 साल का बच्चा लापता हो गया। 16 घंटे के बाद उसका शव घर से 100 मीटर दूर प्लास्टिक की बोरी के अंदर मिला। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था, लेकिन सारे कपड़े भीगे हुए थे। शव देखने के बाद बच्चे की मां बेसुध हो गई। बेटे का शव आंखों के सामने होने के बावजूद बदहवास पिता पुलिस से बार-बार कह रहे थे कि कोई मेरे बेटे को ढूंढकर ला दो। घरवालों ने बच्चे की तालाब में डुबोकर हत्या करने के बाद शव बोरी में बंद करने का आरोप लगाया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटना जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर फेफना थाना क्षेत्र की है। 4 तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… आमडरी गांव में रामजी वर्मा रहते हैं। उनका इकलौता बेटा यशवंत वर्मा उर्फ शिवम (10) गांव के ही हॉली साइड कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा- 4 का छात्र था। रविवार शाम वह खेलने के लिए निकला था। मां सुमन उर्फ सीमा ने बताया- जब शिवम काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो हम लोग उसे ढूंढने निकले। पूरी रात गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां ढूंढते रहे। लेकिन, बेटे का कुछ पता नहीं चल सका। रात में पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार सुबह शिवम के घर से 100 मीटर दूर रहने वाले प्रेमलाल के घर के पीछे से एक बोरी मिली। लोगों ने देखा कि बोरी से बच्चे का पैर बाहर निकला है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इस पर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बोरी खोली गई, तो अंदर से शिवम का शव निकला। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। लेकिन कपड़ों समेत पूरा शरीर भीगा हुआ था। गांव के तालाब की जांच
सूचना पर एसपी ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। शव भीगा होने के कारण गांव के तालाब में भी पुलिस ने जांच की। हालांकि, अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसपी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के तरीके और कारण के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। चार बेटियां के बाद मन्नतों से पैदा हुआ था शिवम
पिता रामजी वर्मा ने बताया- मैं गांव में ही मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालता हूं। शादी के बाद लगातार 4 बेटियां हुईं। काफी मन्नतों के बाद बेटे का जन्म हुआ था। घर का इकलौता लड़का था। अब उसके बिना जिंदगी कैसे गुजरेगी? ————————– ये खबर भी पढ़िए… आगरा में 2 MBBS छात्रों की मौत:बाइक डिवाइडर से टकराई, 10 फीट उछलकर सिर के बल गिरे आगरा में सड़क हादसे में 2 MBBS छात्रों की मौत हो गई। दोनों बाइक से दोस्त के घर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। फ्लाईओवर से उतरते समय तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर की वजह से बाइक बेकाबू हुई। मृतकों की पहचान हरदोई के तनिष्क गर्ग (22) और कमला नगर (आगरा) के विमल वाटिका के रहने वाले सिद्ध अग्रवाल (22) के रूप में हुई। दोनों एसएन मेडिकल कॉलेज से MBBS थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने 2022 में एडमिशन लिया था। पूरी खबर पढ़िए…
https://ift.tt/KsFq7H8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply