DniNews.Live

IIT से आज मिलेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स का अप्रूवल:पहले फेज में 70 करोड़ रुपए होंगे खर्च, इंडोर-आउटडोर गेम्स की सुविधा

नोएडा के सेक्टर-123 में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का बजट और ड्राइंग बुधवार को आईआईटी दिल्ली से अप्रूव होकर आने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और पहले फेज का निर्माण कराया जाएगा। पहले चरण में लोगों को इंडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राधिकरण कॉम्प्लेक्स को खुद बनाएगा या पीपीपी मॉडल पर विकसित करेगा, इस पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आईआईटी दिल्ली से स्वीकृति मिलते ही फाइल प्राधिकरण स्तर पर गठित कमेटी के पास जाएगी। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में संभावना है कि एक महीने के भीतर कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए टेंडर जारी हो जाएगा। कॉम्प्लेक्स बनने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी एजेंसी को दी जाएगी। आउटडोर गतिविधियों के लिए तैयार डिजाइन
स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, जेवलिन थ्रो ग्राउंड, स्विमिंग पूल समेत कई सुविधाएं होंगी। साथ ही फुटबॉल ग्राउंड और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी। एक मल्टीपर्पज हॉल भी प्रस्तावित है। करीब 26.65 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इन सेक्टरों और खिलाड़ियों को होगा फायदा
नोएडा में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर सेक्टर-21ए स्टेडियम है। यहां भी अधिकांश सुविधाएं है। लेकिन भीड़ होने की वजह से खिलाड़ी को स्थान नहीं मिल पाता। ऐसे में नया बनाया जा रहा स्पोर्टस कांप्लैक्स काफी हद तक उभरते हुए खिलाड़ियों को सहुलियत देंगे। इसके अलावा सेक्टर-122, , पर्थला, सेक्टर-119, सेक्टर-121, सर्फाबाद और ग्रेनो वेस्ट के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *