औरैया में गोलगप्पा खाते समय एक महिला का जबड़ा अटक गया। मुंह खुला रह गया, काफी प्रयास के बाद जब जबड़ा सही नहीं हुआ तो महिला दर्द के मारे चिल्लाने लगी। ये देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला आनन फानन में डॉक्टर के पास पहुंची। जहां एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने जबड़ा ठीक किया। तब जाकर महिला को राहत मिली। पूरा मामला औरैया शहर का है। दिबियापुर क्षेत्र के गौरी किशनपुर गांव की इंकिला देवी (42) शनिवार की दोपहर किसी काम से औरैया आई हुई थीं। इटावा रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास एक चाट की ठेली पर वह दोपहर 3 बजे गोलगप्पा खाने पहुंचीं। पहला गोलगप्पा खाने के लिए जैसे ही उन्होंने मुंह खोला तो उनका जबड़ा उतर गया और मुंह खुला रह गया। करीब 15 मिनट तक वो खुद प्रयास करती रहीं लेकिन मुंह बंद नहीं हुआ और दर्द होने लगा। दर्द के मारे वो छटपटाने लगीं और शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर महिला के साथ आए रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उहें तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। डॉक्टर मनोज कुमार और शत्रुघ्न सिंह ने जबड़ा चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने इंकिला देवी को हायर सेंटर चिचौली रेफर कर दिया। डॉक्टर शत्रुघ्न ने बताया कि यह घटना हजारों लोगों में से किसी एक के साथ होती है।
इंकिला देवी ने बताया कि चिचौली मेडिकल कॉलेज में करीब एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टर जबड़ा सही कर सके। डॉक्टर बोले- हजारों में एक के साथ होती है ऐसी घटना डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया – ऐसी घटना हजारों लोगों में से किसी एक के साथ होती है। डॉ. मनोज कुमार ने सलाह दी कि जिन लोगों के जबड़े में दर्द रहता है या मुंह कम खुलता है, उन्हें जबरन मुंह खोलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे यह समस्या उत्पन्न हो सकती है।
https://ift.tt/m2fHuKN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply