DniNews.Live

महासप्तमी पर मां कैला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़:श्रद्धालुओं ने मंगला दर्शन कर की सुख-समृद्धि की कामना

फिरोजाबाद में चैत्र नवरात्र की महासप्तमी पर मां कैला देवी मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंगला दर्शन के लिए पहुंचने लगे, जिससे मंदिर परिसर में लंबी कतारें लग गईं। भोर में मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की। मंगला दर्शन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह दिखा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां कैला देवी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। देखें 5 तस्वीरें… मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जबकि मंदिर समिति के सदस्यों ने भी व्यवस्था संभाली। महासप्तमी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर परिवार की खुशहाली और कल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर के महंत का कहना है की नवरात्रों में यहां दूर दराज से भी श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर कमेटी के द्वारा भी इंतजाम किए गए हैं। नवरात्र के शेष दिनों में भी मंदिर में इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *