DniNews.Live

बिजनौर के गंगा बैराज से युवती लापता, तलाश जारी:रविवार सुबह से गायब, पुलिस व पीएसी हुई एक्टिव

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जाटान से 27 वर्षीय एक युवती रविवार सुबह गंगा बैराज के गेट नंबर तीन से लापता हो गई। चार दिन बीत जाने के बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को आशंका है कि युवती ने गंगा नदी में छलांग लगाई है। लापता युवती की पहचान पलक के रूप में हुई है। वह रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में पलक को रविवार सुबह 5:18 बजे गंगा ब्रिज सिटी कैमरे में देखा गया था, जिसके बाद वह पुल के गेट नंबर तीन की ओर जाती हुई दिखाई दी। गेट नंबर तीन पर युवती की चप्पलें मिली हैं। सीसीटीवी फुटेज, चप्पलें और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस यह मानकर चल रही है कि पलक ने गंगा में छलांग लगाई है। पुलिस ने बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। युवती की तलाश में पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोरों की टीम लगातार जुटी हुई है। सोमवार को भी पीएसी और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को भी गोताखोरों की टीम ने मोटरबोट की सहायता से गंगा में अभियान चलाया, पर युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका। शहर कोतवाल राम प्रताप ने बताया कि गंगा में युवती की तलाश जारी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *