फर्रुखाबाद में माफिया अनुपम दुबे के गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने पांच साल पुराने गैंगस्टर मामले में फरार चल रहे आरोपी संदीप पाठक को मंगलवार को उनके घर से पकड़ा। अदालत में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह मामला 13 नवंबर 2021 को शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था। इसमें फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे, उनके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित कुल 11 लोगों को नामजद किया गया था। प्राथमिकी में अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू, पंकज रस्तोगी उर्फ वंशी, गौरव गुप्ता उर्फ रज्जू, विनय दुबे उर्फ सोनू, संदीप पाठक उर्फ अक्कू, गौरव गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा उर्फ डब्बू, अभिषेक उर्फ अभी दुबे और संदीप दुबे के नाम शामिल थे। इस मामले की विवेचना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अजब सिंह कर रहे थे। उन्होंने फरार चल रहे संदीप पाठक को मंगलवार उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि संदीप पाठक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply