जमुई विधानसभा से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। इस अवसर पर जमुई विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें बधाई दी है। श्रेयसी सिंह ने जमुई विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने इस बार राजद उम्मीदवार मोहम्मद शमशाद आलम को 54,498 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। इससे पहले उन्होंने राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय प्रकाश को 41,000 मतों से हराया था। इस बार उन्होंने अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अधिक मतों से जीत हासिल की है। खेल मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें बिहार सरकार में खेल मंत्री बनाया है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को उन्होंने विधायक पद की शपथ ग्रहण की। उनके शपथ ग्रहण के बाद जमुई भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, भाजपा नेता विकास सिंह, सोनेलाल पासवान सहित कई अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। श्रेयसी सिंह ने जमुई विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
https://ift.tt/H1iAvwE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply