SIR को लेकर उठे शोर के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में बड़ा बयान दिया है। चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, सपा चाहती है कि देश की वोटर लिस्ट में घुसपैठियों और रोहिंग्या को भी जगह मिल जाए। इसीलिए SIR के नाम पर शोर मचा रही है। मुरादाबाद पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, सपा के लोग समाज में संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का वातावरण बना रहे हैं। ये लोकतंत्र और देश के हित में नहीं है। भूपेंद्र ने कहा, SIR एक संवैधानि प्रक्रिया है। मृतक या पलायन कर चुके लोगों या भी अवैध रूप से वोटर लिस्ट में जगह पा चुके लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पात्र लोगों को वोटर लिस्ट में जोड़ा जा रहा है। ये फेयर मतदाता सूची तैयार करने की एक प्रक्रिया है। जिसका स्वागत सभी राजनीतिक दलों को करना चाहिए। लेकिन सपा और दूसरी विपक्षी पार्टियों की कोशिश है कि देश में वोटर लिस्ट में घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों के नाम भी शामिल हो जाएं। इसलिए सपा शोर मचा रही है। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जब बिहार में SIR का काम हुआ तो वहां भी सभी राजनीति दलों ने इसी तरह हल्ला मचाया। लेकिन बिहार में SIR का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हुआ तो वहां किसी भी राजनीतिक दल ने एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई। इससे पता चलता है कि सारा शोर शराबा मुद्दे को राजनीतिक रंग देने के लिए बेवजह किया जा रहा है।
https://ift.tt/214jzpC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply