DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

BJP के बागी नेता वरुण सिंह जन सुराज प्रत्याशी बने:किशनगंज में NDA-BJP पर 30 साल से ठगने का लगाया आरोप, 27 को पहुंचेंगे प्रशांत किशोर

किशनगंज के बहादुरगंज में BJP के बागी नेता वरुण कुमार सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी के रूप में रविवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने NDA और BJP पर 30 सालों से ठगने का आरोप लगाया।सिंह ने बताया कि उन्हें ‘स्कूल का बैग’ चुनाव चिन्ह मिला है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज पार्टी को पिछले छह महीनों में लोगों ने अच्छी तरह से पहचान लिया है,जिससे चुनाव चिन्ह को लेकर कोई भ्रम नहीं होगा। वरुण सिंह ने कहा कि उन्हें क्षेत्र में लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 30 सालों से NDA ने उन्हें ठगने का काम किया है। सिंह ने खुद को BJP का सबसे पुराना नेता बताया,लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें नजरअंदाज करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 30 सालों से उन्होंने हमेशा लोगों के लिए काम किया है, इसके बावजूद NDA ने उन्हें टिकट नहीं दिया। दोनों समुदायों से है संबंध सिंह ने बताया कि उनका संबंध केवल एक समुदाय से नहीं, बल्कि दोनों समुदायों से है। उन्होंने दावा किया कि वे थाना,अस्पताल या किसी भी समस्या में मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं,और उन्हें हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों का प्यार मिलता है। टेढ़ागाछ की खराब हालत को अपनी प्राथमिकता बताया उन्होंने टेढ़ागाछ की खराब हालत को अपनी प्राथमिकता बताया। इसके अलावा, चिकाबाड़ी और मोहम्मदनगर में अब तक पुल नहीं बनने पर चिंता व्यक्त की। सिंह ने पिछले 17 साल के कांग्रेस विधायक और 5 साल के राजद विधायक पर क्षेत्र में कोई विकास न करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी पार्टी के 5 मुख्य मुद्दे बताए: बिहार में युवाओं के लिए रोजगार, 60 साल से ऊपर के हर महिला-पुरुष को प्रतिमाह 2 हजार पेंशन, महिलाओं को व्यवसाय के लिए 4 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन, गरीब बच्चों के लिए शिक्षा और किसानों के लिए मजदूरी मुक्त व्यवस्था। किशनगंज में कई छठ घाटों का दौरा करें प्रशांत किशोर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान अभी भी पुरानी विधि से खेती कर रहे हैं। सिंह ने उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने और विभिन्न कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया। उन्होंने काली हल्दी,जड़ी-बूटी और सूर्यमुखी जैसी मुनाफे वाली फसलों की खेती को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने बताया, 27 तारीख अर्थात कल प्रशांत किशोर किशनगंज में कई छठ घाटों का दौरा करेंगे जिसकी तैयारियां चल रही है।


https://ift.tt/i8DgT1s

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *