DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:10 दिन पहले अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर, साइकिल से दूध बेचने गए थे

औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के दौरान हादसे के 10 दिन बाद दम तोड़ दिया। मृतक लाल बिहारी पासवान(50) पिपरा गांव के रहने वाले थे। घटना गोह थाना क्षेत्र की है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि लाल बिहारी पासवान दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 20 नवंबर को वे अपने घर से साइकिल पर सवार होकर दूध बेचने गए थे। गोह बाजार से वापस घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से भी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद वाराणसी ट्राम सेंटर में इलाज चल रहा था। डॉक्टर ने जवाब दे दिया। दो दिन पहले घर लेकर आ गए थे। अचानक रविवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस गांव पहुंची। परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो बेटी और एक बेटा है। लाल बिहारी पासवान की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। रविवार की रात उसकी मौत हो गई है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।


https://ift.tt/JFUydK1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *