भागलपुर जिले में एक छात्र ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बीए में पढ़ता था। कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसका इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान तेतरिया गांव निवासी विजय पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना सजोर थाना क्षेत्र की है। घर में अकेला था परिजनों के अनुसार घर के सभी लोग खेत में धान कटाई करने गए थे। प्रिंस घर में अकेला था। इस दौरान उसने पानी में घोलकर जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घर लौटने पर उसे गंभीर हालत में पाया। तुरंत इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) लेकर गए। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रिंस को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना पर बरारी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/CHOS8pW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply