DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुरादाबाद में हुए एक्सिडेंट में डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस:बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी ने की घायलों की मदद

मुरादाबाद में रविवार को सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग ऑटो से एक शादी समारोह में जा रहे थे। बीच रास्ते वहां से निकल रही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू पाटनी ने इस दर्दनाक हादसे को देखा तो वो फौरन वहीं पर रुक गईं। सड़क पर जगह-जगह लाशें पड़ी हुई थीं। कुछ लोग दर्द की वजह से चीख रहे थे। ये खौफनाक मंजर देखते ही खुशबू पाटनी ने सभी की मदद करने का निर्णय लिया। कुछ लोगों को ऑटो से भिजवाया हॉस्पिटल खुशबू पाटनी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सड़क किनारे कई लाशें पड़ी हुई हैं। एक महिला जोर-जोर से रोती हुई दिख रही है। खुशबू ने कुछ लोगों को दूसरे ऑटो से हॉस्पिटल भिजवा दिया। लोगों की मदद करने में उनके कपड़े भी खून से सन गए। एंबुलेंस समय पर पहुंचती तो बच सकती थी कई की जान खुशबू पाटनी ने फौरन 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस आने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। जिसकी वजह से वहां तड़प रहे लोगों को समय से इलाज नहीं मिल सका। खुशबू पाटनी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। वो वीडियो में कहती दिख रही हैं कि बहुत सारे लोग मदद करने की जगह सिर्फ वीडियो बनाते दिखे। लोग मदद करने की जगह बनाते रहे वीडियो: खुशबू पाटनी उन्होंने कहा कि ऐसे वक्त पर लोगों की मदद करनी चाहिए, ताकि समय पर इलाज मिल सके तो लोगों की जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी कमी ये दिखी कि एंबुलेंस को आने में डेढ़ घंटे का समय लग गया। सोचिए डेढ़ घंटे तक लोग वहां पर तड़पते रहे। अगर उन्हें समय पर इलाज मिल जाता तो शायद कुछ लोगों की जान बच जाती। अब जानते हैं इस हादसे में किस-किस की जान गई बरेली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर मेरठ डिपो की बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में कुंदरकी क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव निवासी संजू, सीमा पत्नी करन सिंह, आरती पुत्री मुरारी, अभय पुत्र ओमवीर, सुमन पत्नी हरदीप और करन सिंह ऑटो से एक शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान जीरो पॉइंट पर बस ने ऑटो को रौंद दिया, जिसमें ऑटो के परखच्चे उड़ गए। एक बच्चे को भी मिलवा चुकी हैं उसकी मां से खुशबू खुशबू पाटनी अक्सर लोगों की मदद करते दिख जाती हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने एक बच्चे को उसकी मां से मिलवाया था। उनके घर के पीछे खाली प्लॉट में कोई व्यक्ति एक बच्चे को फेंक गया था। उस दौरान जब बच्चे के रोने की आवाज खुशबू पाटनी ने सुनी तो उन्होंने उस बच्चे को वहां से उठाया और उसकी मदद की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। खुद भी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। उनके प्रयास से बच्चा अपनी मां से मिल गया था। अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन रिलेशनशिप के बयान पर भी खुशबू पाटनी ने उठाए थे सवाल कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के लिव-इन रिलेशनशिप पर दिए बयान पर भी खुशबू पाटनी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। जिसके बाद उनके घर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में दो गैंगस्टर्स को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। बाकी सभी आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया था।


https://ift.tt/Q0zB8ZG

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *