DniNews.Live

उन्नाव में बाइक से गिरने पर महिला की मौत:सड़क पर गिरने के बाद गंभीर चोटें आईं, अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

उन्नाव में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला बाइक से गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना रजिया खेड़ा मरहला चौराहा के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक महिला की पहचान शुक्लागंज निवासी फूलमती पत्नी सोने लाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *