DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रायबरेली में युवक की सरेआम पिटाई का VIDEO:गाड़ी छूने पर दबंगों जातिसूचक गालियां दी, दो आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली के सलोन तहसील क्षेत्र में रविवार को एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के बरुआपुर चौराहे की है, जहां भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीटा। जानकारी के मुताबिक, रेवली निवासी देशराज पासवान (पुत्र राम आसरे) अपने घर रेवली जा रहे थे। इसी दौरान सलोन की ओर से आ रहे धनंजय मिश्रा की गाड़ी से उनकी गाड़ी छू गई। गाड़ी छूने से नाराज धनंजय मिश्रा ने देशराज को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर जमा लोगों ने पीड़ित को बचाने की बजाय उसे और पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में देशराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सलोन के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की पहचान धनंजय मिश्रा (पुत्र रामलाल मिश्रा, पूरे भभूती, मजरे पारी, थाना जगतपुर) और राहुल तिवारी (पुत्र राकेश तिवारी, पूरे पंडित, मजरे पारी, जगतपुर) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल भी कर रही है।


https://ift.tt/7OXBgzw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *