DniNews.Live

गैस चूल्हा खुला रह गया, जलाते ही भड़की आग:मैनपुरी में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 1 घंटे बाद बुझी

मंगलवार की रात कुरावली कस्बे के मोहल्ला कौवा टोला में एक मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित किचन में आग लग गई। गैस चूल्हा खुला रह जाने के कारण यह घटना हुई। हालांकि, पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वीरेंद्र नारायण शर्मा के मकान में हुई इस घटना के बारे में बताया गया कि किचन में गैस का चूल्हा खुला रह गया था। जब घर की महिला खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने पहुंची, तो अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर महिला घबराकर बाहर भागी, जिससे आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुरावली गैस एजेंसी से नीरज गुप्ता भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस, गैस एजेंसी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि उन्हें घर में गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और सभी सुरक्षित हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *