हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस स्टेशन के बाहर विस्फोट करने के मामले को अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) देख रही है। जांच एजेंसी मंगलवार तक सिरसा में दोबारा आएगी। लोकल पुलिस ने इस मामले में रानियां के गांव खारिया के लाला को राउंडअप किया है। उसके घरवालों का कहना है कि पुलिस उसे लेकर गई है। वजह नहीं पता। इससे पहले खारिया के 4 युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चारों ही 26-गैंग से जुड़े थे। इस गैंग की कहानी भी रोचक है। बताया जा रहा है कि गांव में पहले बिच्छू गैंग था, जिसका आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े के बाद गांव के ही एक पुलिस वाले के बेटे मांडू झांगू ने अलग ग्रुप बना लिया। उसके ऊपर धारा 326 में केस दर्ज हुआ। इसके बाद उसके गैंग का नाम 26 पड़ गया। अब इस गैंग को विकास उर्फ विक्की ऑपरेट कर रहा था। इसे पुलिस इस धमाके का मास्टर माइंड मान रही है। विक्की अभी पुलिस रिमांड पर है। विक्की इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश में था और कम पढ़े-लिखे युवाओं को साथ जोड़ रहा था, खासकर जो नशेड़ी हैं। इस 26-गैंग पर पढ़िए दैनिक भास्कर एप की रिपोर्ट…. अब जानिए गैंग के नाम की रोचक कहानी… झगड़े के केस में धारा 326 लगी तो गैंग बना 26
दैनिक भास्कर एप की टीम खारिया गई तो ग्रामीण कैमरे पर आए बगैर गैंग के बारे में बताने को तैयार हुए। ग्रामीणों ने बताया कि पांच-सात साल पहले एक बिच्छू नाम का गैंग बना। उस गैंग में काफी युवा शामिल थे। गैंग में से मांडू झांगू भी था। बाद में गैंग के सदस्य आपस में ही झगड़ बैठे। मांडू जांगू ने नया ग्रुप खड़ा कर लिया। उस पर पहले ही लड़ाई झगड़े के कई केस दर्ज हैं। एक केस में उसने सामने वालों को काफी चोटें मारीं। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 326 लगा दी। तभी से उसे गैंग का नाम 26 पड़ गया। मांडू जांगू ने लव मैरिज की। उसका एक बार तलाक भी हो चुका है। ग्रामीण बताते हैं कि इस गैंग में 100-150 युवक जुड़े होंगे, ज्यादातर नशेड़ी हैं।
गैंग के नाम की धौंस दिखा हफ्ता वसूली भी
ग्रामीणों के मुताबिक इन दिनों विकास धारीवाल उर्फ विक्की ही 26 गैंग को ऑपरेट कर रहा है। पहले वह बिच्छू गैंग में भी सक्रिय था। फिर छब्बीस (26) गैंग से भी जुड़ गया। गांव में किसी व्यक्ति ने विकास की नशा करते हुए की वीडियो बनाई थी। उसके तुरंत बाद ही विकास ने 30 से 40 लोगों को बुलाकर उस व्यक्ति का फोन छीन लिया था। उस व्यक्ति को डराया धमकाया और फोन से वीडियो को डिलीट कराया। इसलिए कोई भी व्यक्ति इन लोगों से पंगा लेने से कतराता है। गैंग के नाम की धौंस दिखाता था और साथ में युवकों का झुंड रहता था। विकास अक्सर दुकानों से हफ्ता भी वसूलता था। गुंडागर्दी के अलावा नशे में संलिप्त युवाओं को जोड़ना शुरू कर दिया। मामले में नया खुलासा…थाने से पहले खारिया में विस्फोटक का ट्रायल किया एक रात पहले गांव में मंडी में जोर का धमाका हुआ
इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। 25 नवंबर की रात महिला थाने के बाहर विस्फोट करने से पहले 24 नवंबर की रात गांव खारिया में भी धमाका गया था। यह एक तरह से ट्रायल था। ग्रामीण के अनुसार-सोमवार देर शाम को मंडी की ओर से जोर से आवाजें सुनाई दी थी। उस वक्त ग्रामीणों काे शक नहीं हुआ। बाद में जब महिला थाने पर हमले की बात सामने आई और आरोपी पकड़े गए, तब सभी को शक हो गया कि वह धमाका भी इन्हीं चारों ने किया था। स्थानीय पुलिस का भी कहना है कि इस तरह की बातें सामने आई थी, पर अब इसकी जांच एसआईटी कर रही है। विक्की के घर जांच में विस्फोटक की कील व अन्य सामग्री मिली थी। ग्रामीण बोले- हमले के अगले दिन भी आरोपी गांव में ही घूमते रहे
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी विकास उर्फ विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर 4-5 दिन से प्लानिंग की हुई थी। जिले की कई लोकेशन के बारे में खालिस्तानी संगठन को बताया और उसकी वीडियो कॉल के जरिए ही उसकी बात हुई थी। महिला थाने पर हमले से पहले विक्की ने अपने दोस्तों के साथ पहले ट्रायल किया था। गांव की मंडी में विस्फोटक सामग्री से विस्फोट किया था, जिसका धमाका आसपास के लोगों को सुनाई दिया था।
इसके बाद अगले चारों गांव से महिला थाने पर हमले के लिए सिरसा आए थे। हमले के बाद अगले दिन भी विक्की, धीरज गांव में ही थे। विक्की को पुलिस के गांव में आने पर पता चल गया था कि उसे उठाने वाली है। तब वह घर से भागकर दूर चला गया था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद धीरज, विकास व संदीप को पकड़ लिया गया। खारियां निवासी 30 साल के युवक ने बताया कि वह खुद तो सोया हुआ था, पर परिवार वालों ने सुबह बताया कि रात को जोरदार धमाका हुआ था। दो बुजुर्गो ने कहा, गांव में जोर का धमाका सुना था। ये नहीं पता कि वह क्या था। 45 साल के व्यक्ति ने बताया, उसे भी जोर का धमाका सुना था। यह मंडी गांव के बाहरी ओर बनी है, जहां पर लोगों की आवाजाही भी कम है। वहां पर नशेड़ी घूमते हैं। खालिस्तान लिबरेशन आर्मी और शहजाद भट्टी ले चुके जिम्मेदारी
इस मामले में पकड़े गए गिरफ्तार किए गए पांच में से चार आरोपी खारिया के हैं। जबकि पांचवां मूलरूप से चौटाला गांव का है। हाल ही में वह परिवार के साथ सिरसा की हाउसिंग बोर्ड में रहता है। मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच महिला थाने के बाहर हमला हुआ था। बुधवार को इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिस अकाउंट से यह वीडियो डाला गया, उसकी लोकेशन से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLF) ने ली। इंस्टाग्राम पर किंग शूटर्स 302 नाम से बने अकांउट से वीडियो पोस्ट की। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने भी इसकी जिम्मेदारी ली और सिरसा युवकों से संपर्क होने का दावा किया। जिस लाला से पूछताछ, वो शराब ठेकों पर हेल्पर रहा
पुलिस ने जिस 30 वर्षीय लाला को राउंडअप किया है वो अविवाहित है। 9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी। वह शराब ठेकों पर हेल्पर का काम करता था। युवक की मां बोली, उसे 1-2 बार टीका (इंजेक्शन) लगाते हुए देखा था। उसको समझाया और उसको डांटा भी।
इन चार आरोपियों को उठाने के बाद गांव के ही किसी व्यक्ति ने मेरे बेटे का नाम एसपी को दिया है, जिसके बाद रात लगभग आठ बजे सीआईए की टीम ने उसे गांव दुकान के पास से उठा लिया। उसका काफी साल पहले विकास धारीवाल के साथ घर पर अच्छा आना जाना था, परंतु विकास की गांव में जिस घर की लड़की के साथ लव मैरिज हुई थी। वो उसी के भाईचारे में लोग थे। इसके बाद से बोल-चाल बंद हो गई। ग्रामीण धमाके की बात कह रहे तो इसकी जांच होगीः एएसपी
सिरसा एएसपी फैजल खान का कहना है कि अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं। अगर ग्रामीण धमाके वाली कोई ऐसी बात कर रहे हैं तो वह जांच में सामने आने के बाद ही पता चल पाएगा। अभी तक हमारी जांच में ऐसा नहीं आया है। गैंग के सरगना बारे में भी जांच चल रही है। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. सिरसा थाना धमाका, नशे का आदी था मास्टरमाइंड कबड्डी खिलाड़ी:चारों आरोपी एक साथ पढ़े, पाकिस्तानी डॉन की लालच में फंसे, परिवार वालों का अब जीना मुश्किल हरियाणा के सिरसा में महिला पुलिस थाने पर हुए विस्फोटक हमले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के आने के बाद जांच तेज हो गई है। एजेंसी ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों और उसके परिवार के बैंक खातों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है, जिनसे पैसों का लेन-देन हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)
https://ift.tt/6VPkS9W
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply