हापुड़ सिटी कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मेरठ के मुंडाली निवासी सलमान की शादी भमैड़ा क्षेत्र में हुई थी और उसका पत्नी से कुछ समय से विवाद चल रहा है। वह एक मामले की तारीख पर हापुड़ आया था और इसके बाद बझेड़ा कला जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को घेरकर पीटते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply