गोरखपुर की बालक बास्केटबॉल की टीम ने दिल्ली में आयोजित एसीजी जूनियर एनबीए नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर की टीम को दिल्ली के खिलाफ 21-18 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। गोरखपुर की टीम ने सेमीफाइनल में इंदौर को 21-16 से हराकर फाइनल में एंट्री ली थी। टीम के खिलाड़ी समीर, अखंड, अगस्तया और कुलदेव ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। समीर को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया
पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए समीर को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। यह सभी खिलाड़ी महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र हैं। टीम के कोच मनीष श्रीवास्तव और आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक खेल दिखाया। इस टुर्नामेंट का आयोजन 20- 24 मार्च के बीच किया गया था। अधिकारियों ने बधाई दी
टीम की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. मुदित, डॉ. अंबुज, रविंद्र मेहरा, एमके शर्मा, अस्कंद राय, अजय मल्ल, आरसी सिंह, एके शुक्ला, भंवर सिंह और अभय सिंह समेत कई लोगों ने बधाई दी। आदित्य ने दी है कोचिंग
आदित्य ने टीम को कोचिंग दी और शुरु से ही खिलाड़ियों को बास्केटबॉल खेलना सिखाया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास किया और अपनी प्रतिभा को निखारा। आदित्य की मेहनत और प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया।

Leave a Reply