हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र स्थित रुरीपारा गांव में मंगलवार को एक 61 वर्षीय वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर करीब 12 बजे रुरीपारा निवासी लक्ष्मी देवी (61) पत्नी शिवशंकर ने घर में खूंटे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर ललपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के बेटे करन ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। गंभीर बीमारी से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। करन के अनुसार, मां ने सूना घर पाकर यह फैसला लिया। ललपुरा थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने जानकारी दी कि प्रारंभिक सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply