बर्रा बाईपास में कार सवारों ने यादव मार्केट पुलिस चौकी के सामने डीसीएम चालक को केबिन से खींच कर सड़क पर पटका, इसके बाद लात घूसों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि डीसीएम चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कार में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पहले देखिए दो तस्वीरें… सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवक एक डीसीएम चालक को केबिन से खींच कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे चालक अचेत हो गया तो वहां मौजूद होमगार्ड और राहगीर उसके हाथ पैर पकड़ कर सड़क के किनारे रखते हुए नजर आ रहे हैं। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार दोपहर नौबस्ता बाईपास से बर्रा बाईपास के बीच डीसीएम गाड़ी और पंच कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद कार चालकों ने बर्रा बाईपास के पास आकर डीसीएम चालक कश्यप की गाड़ी रोक ली और उसे केबिन से नीचे खींच कर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और थाने लाई, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

Leave a Reply