DniNews.Live

आमने-सामने टक्कर में डायल 112 के होमगार्ड की दर्दनाक मौत:पुलिस इवेंट से लौटते समय हुआ हादसा, एक सिपाही घायल

मैनपुरी के बिछवा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में डायल 112 पर तैनात एक होमगार्ड की मौत हो गई। हन्नुखेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में होमगार्ड दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में एक सिपाही और दूसरी बाइक का सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर शाम हुई। इमादपुर हन्नुखेड़ा निवासी पवन अपनी बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान सिरसा थाना कुरावली के 42 वर्षीय होमगार्ड दिनेश, अपने साथी सिपाही सत्यपाल सिंह के साथ एक पुलिस इवेंट पर जा रहे थे। हन्नुखेड़ा के पास दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने होमगार्ड दिनेश को मृत घोषित कर दिया। सिपाही सत्यपाल सिंह और दूसरी बाइक पर सवार 20 वर्षीय युवक का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक भी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने होमगार्ड दिनेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *