कानपुर विश्वविद्यालय 40वें दीक्षांत समारोह में देगा 59 पदक:कुलाधिपति एक स्वर्ण, एक रजत और 30 कांस्य पदक किए जाएंगे वितरित

छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर 40वें दीक्षांत समारोह में 59 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किए जाएंगे। वहीं, मानद उपाधि ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ से जाहिदा अमीन को सम्मानित किया जाएगा। ये जानकारी कानपुर सोमवार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह का आयोजन 17 सितंबर को किया जाएगा। इसमें 8 नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास व 4 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। कोमल कमल को मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परर्फामिंग आर्टस की कोमल कमल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसके अलावा रजत पदक भी दिया जाएगा। वहीं 11 लोगों को कुलाधिपति कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रो. पाठक ने बताया कि 11 लोगों को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें कोमल कमल, अदिती श्रीवास्तव, यशिता श्रीवास्तव, कोमल, श्रुति ओमर, वेदिका वर्मा, आयुष सिंह, मुस्कान सिंह, अंशिका शर्मा, जीत शर्मा, काजल सिंह को ये पदक दिया जाएगा। 45 महिला और 14 पुरुष को मिलेंगे पदक 59 पदक प्राप्त करता में 45 महिला विद्यार्थी और 14 पुरुष विद्यार्थी शामिल हैं। 75 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएगी। प्रो. पाठक ने बताया कि परिसर के अंदर सिंदूर के पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके अलावा एआरवीआर सिमुलेशन लैब का उद्घाटन भी किया जाएगा। ये लैब प्रदेश की पहली लैब होगी जो कि सरकारी विश्वविद्यालय में होगी। ये लोग रहेंगे विशेष रूप से दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पेटल करेंगी। इस समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के चेयरमैन डॉ. समीर वी. कामत उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद रहेंगी। वार्ता में प्रति कुलपति सुधीर अवस्थी व राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर