शहर के डीएवी कालेज की एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने कालेज के एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीएसजेएमयू के वीसी व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को मामले में ई मेल करके शिकायत की है। इसके अलावा मामले में प्राचार्य द्वारा कार्रवाई न करने से नाराज पीड़िता ने प्राचार्य आफिस में जाकर हंगामा भी किया। परीक्षा ड्यूटी के दौरान हुई घटना पीड़िता का आरोप है कि रविवार को एक परीक्षा के दौरान उनकी ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान कॉलेज के एक शिक्षक निरीक्षण करने आए और परीक्षा सामग्री के अलावा अन्य कोई सामान न रखने की बात कही। उन्होंने नाजुक अंगों को छूकर चुन्नी खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी शिक्षक महिलाओं को डरा धमकाकर रखता है। प्राचार्य पर आरोपी को शह देने का आरोप प्राचार्य पर भी आरोपी शिक्षक को शह देने का आरोप है। वीसी व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को ई मेल में पीड़िता ने लिखा है कि वह डरी व सहमी हुई है। मेरे द्वारा प्राचार्य से कार्रवाई करने की बात कहे जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्राचार्य आरोपी शिक्षक को अपने कमरे में छिपा कर रख रहे हैं। आरोप है कि प्राचार्य ने एक फर्जी पद बनाकर शिक्षक को उस पद का चार्ज दे दिया है। मामले में डीएवी कालेज के प्रिंसिपल अपना पक्ष रखने से बचते रहे।

Leave a Reply