लखनऊ के बुद्ध रिसर्च इंस्टीट्यूट सभागार में ‘पीकॉक हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन’ की ओर से ‘अब बोलेगा इंडिया डांस पे चांस सीजन 3’ का आयोजन किया गया। इस खास शाम में नृत्य, संगीत और उभरती प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का निर्देशन सलमान कुरैशी ने किया, जबकि मेराज कुरैशी और मनीषा सिंह ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। पूरे कार्यक्रम का समन्वय आंचल सिंह द्वारा किया गया, जिनकी देखरेख में सभी तैयारियां सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि इसने समावेशन और सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी दिया। मंच पर विभिन्न पृष्ठभूमियों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिनमें विशेष क्षमताओं वाले कलाकार भी शामिल थे।कार्यक्रम की मुख्य विशेषता प्रसिद्ध सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर वैभव घुगे की उपस्थिति रही, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र थे। शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उनकी उपलब्धियों ने लोगों को प्रेरित किया और कार्यक्रम को विशेष बनाया।इसके साथ ही , डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे प्रतिभागियों की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। नृत्य और गायन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रतिभा किसी भी सीमा की मोहताज नहीं होती।

Leave a Reply