आगरा में सोमवार शाम को यमुना में नहाने गए दो दोस्त डूब गए थे। 24 घंटे बीतने के बाद भी दोनों का सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर दिन भर उनकी तलाश में जुटे रहे। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली कि यमुना में नहाने उतरे दो किशोर गहरे पानी में डूब गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किशोरों के परिजनों को सूचना दी गई। वो भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर युवक नहा रहे थे, वो क्षेत्र कमला नगर में आता है। ऐसे में कमला नगर पुलिस भी आ गई।
डूबने वाले किशोरों की पहचान हर्षित (14 वर्ष) पुत्र सतीश, निवासी लाल मस्जिद वाटर वर्क्स और राहुल (17 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी लाल मस्जिद वाटर वर्क्स के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि मेट्रो के लिए बनाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य के पास वो बैठे थे। इसके बाद वो नहाने के लिए उतर गए। पहले एक दोस्त डूबा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूब गया। जानकारी होने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है। उनकी मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मंगलवार को भी हुई तलाश
मंगलवार को सुबह से पुलिस ने गोताखोरों को दोनों दोस्तों की तलाश में यमुना में उतारा। घंटों की मशक्कत के बाद भी दोनों का पता नहीं लग सका। पुलिस को आशंका है कि दोनों यमुना में बहकर आगे चले गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply