DniNews.Live

विश्व टीबी दिवस पर वीरीना फाउंडेशन के धीरेंद्र सिंह सम्मानित:DM बोले- सामूहिक प्रयास से ही जीती जाएगी टीबी के खिलाफ जंग, टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण

विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेरठ में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता और सहयोग का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं, जो वीरीना फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गईं। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने मरीजों को किट वितरित करते हुए कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई समाज की भागीदारी से ही जीती जा सकती है। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वीरीना फाउंडेशन के संस्थापक धीरेंद्र सिंह को टीबी जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान और ‘निक्षय मित्र’ के रूप में उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया द्वारा प्रदान किया गया। बताया गया कि वीरीना फाउंडेशन पिछले चार वर्षों से निक्षय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित पोषण किट और आवश्यक सहायता प्रदान कर रही है। इस पहल से मरीजों के स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ समाज में टीबी के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों को और तेज करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम का समापन “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” के संकल्प के साथ हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *